Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, January 8, 2021

समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संवाद को सुना


स्वसहायता समूह क्रेडिट कैम्प कार्यक्रम

शिवपुरी- आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वसहायता समूहों के क्रेडिट कैंप कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने समूहों को संबोधित किया। जिले में आयोजित कार्यक्रम में समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संवाद को सुना। 

कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों को ऋण का वितरण किया गया। शिवपुरी जिले में आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वसहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। समूह की महिलाएं कई आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बड़ा रही है। 

कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा, एनआरएलएम के परियोजना अधिकारी अरविंद भार्गव एवँ समूह की महिलाएं उपस्थितथीं। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि समूह से जु?ने के बाद किस तरह उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। आज वे आत्मनिर्भर होकर अपना काम कर रही हैं।

इन समूहों को किया ऋण वितरित

जिले के विभिन्न समूहों को 4 करोड़ 96 लाख रूपए की राशि का वितरण किया गया है। इस दौरान वीडियों कॉफ्रेंस में प्रतीकस्वरूप स्वसहायता समूहों को चैक वितरित किए गए। जिला पंचायत सीईओ ने समूहों को चैक प्रदान किये। जिसमें ग्राम चौकी के गौतम बुद्ध समूह को एक लाख रूपएए ग्राम कबीरखेड़ी के भैरवबाबा समूह को एक लाख रूपएए ग्राम नोहरीकलां के करौली समूह, गोपालजी समूह एवं राधाराजी समूह को दो-दो लाख रूपए, ग्राम खुटेला के गंगामाता समूह एवं लक्ष्मीमाता समूह को तीन-तीन लाख रूपए के चैक प्रदाय किए गए।

No comments:

Post a Comment