Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 25, 2021

विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा महिला सम्मान एवं जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई रैली


शिवपुरी
- विशेष किशोर पुलिस इकाई चाइल्ड लाइन एवं बाल संरक्षण  इकाई के संयुक्त तत्वधान में मदकपुरा, लुधावली में महिला सम्मान एवं जागरूकता अभियान के साथ रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं पर हो रही हिंसा यौन उत्पीडऩ के बढ़ते हुए मामलों को रोकने के लिए महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक किया गया। जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को संबोधित कर उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और गुड टच बैड टच के बारे में किशोरियों को बताया।

इसी दौरान सुनीता जाटव सामाजिक कार्यकर्ता एवं राधा यादव सामाजिक कार्यकर्ता को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष किशोर पुलिस इकाई के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी उप निरीक्षक सीमा यादव, प्रधान आरक्षक संजय शिवहरे, आरक्षक राकेश परिहार, आरक्षक हर्ष झा, आरक्षक चेतन बंसल, महिला आरक्षक कल्पना शर्मा तथा चाइल्डलाइन नोडल अधिकारी शालिनी दिवाकर, कोऑर्डिनेटर वीनस तोमर, अरुण सेन, विनोद परिहार, हिम्मत रावत, अफसार बानो, समीर खान आदि उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments:

Post a Comment