Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, January 4, 2021

ओबीसी महासभा ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयन्ती


शिवपुरी
-ओबीसी महासभा संगठन जिला शिवपुरी के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित किराड़ छात्राबास परिसर में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई। इस अवसर पर ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश धाकड़, संभागीय उपाध्यक्ष होतम वघेल, संभागीय सचिव अनिल कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावत, यूनाइटेड फ्रंट के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वघेल एडवोकेट, बृजेश वर्मा, नेतु सेन, देवेंद्र ओझा, अवधेश कुशवाह, पुरषोत्तम धाकड़, लखन वर्माव भरत रजक आदि लोग उपस्थित रहे जिन्होंने राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं के द्वारा सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया जिससे हरेक व्यक्ति प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर सके।

No comments:

Post a Comment