Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, January 7, 2021

मॉं जानकी सेना संगठन द्वारा वृद्धाश्रम में बांटे कंबल, वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम 09 जनवरी को




वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम 09 जनवरी को

शिवपुरी-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसवेा और धर्म-कर्म के क्षेत्र में अग्रणीय रहने वाली सेवाभावी संस्था मॉं जानकी सेना संगठन के द्वारा नव वर्ष 2021 के उपलक्ष्य में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय वृद्धाश्रम में किया गया। यहां संरक्षक बृजेश सिंह तोमर के साथ जानकी सेना संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत व अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने मिलकर वृद्धाश्रम में मौजूद वृद्धजनों को प्रणाम किया और उनके पैर छूकर आर्शीवाद प्राप्त करते हुए नव वर्ष के उपलक्ष्य में इन दिनों पड़ रही कड़कड़ाती ठण्ड से बचाव को लेकर कंबल वितरित किए। इस दौरान वृद्धाश्रम में की गई इस सेवा के प्रति वहां कार्यरत कर्मचारियों ने मॉं जानकी सेना संगठन के इस कार्य की प्रशंसा की क्योंकि बीते कुछ दिनों से वृद्धजनों को सर्दी के मौसम में ठण्ड का सामना करना पड़ रहा था और ऐसे में वृद्धजनों को यहां कंबल वितरित करने से अब उन्हें ठण्ड से राहत मिल सकेगी।

वृहद ससम्मान कंबल वितरण कार्यक्रम 09 जनवरी को

गरीब, निर्धन और निराश्रितजनों की सेवा के लिए आगामी 09 जनवरी को एक बार फिर से समाजसेवी संस्था मांॅ जानकी सेना संगठन के द्वारा वृहद ससम्मान कंबल वितरण कार्यक्रम तय किया गया है। यह कार्यक्रम एम.व्ही.आर. ट्रांसपोर्ट पार्किंग एरिया, पड़ौरा एबी रोड़ के समीप प्रात: 09:30 बजे से होगा जहां इस सेवा कार्य की शुरूआत मांॅ जानकी सेना संगठन के सदस्यों के द्वारा प्रति शनिवार को होने वालले सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ होगी। 

सर्वप्रथम यहां श्रीहनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना कर सुन्दरकाण्ड होगा तत्पश्चात दोप.12 बजे से ससम्मान कंबल वितरण कार्यक्रम में मॉं जानकी सेना संगठन के सम्मानितजन सम्मान कंबल वितरण करेंगें ताकि जरूरतमंदों तक यह कंबल ना केवल पहुंचे बल्कि स्वयं जाकर उन्हें जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर उन्हें सर्दी से बचाया जा सके।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय सरकुलर रोड़ स्टिात व्ही.आर.भवन पर सूक्ष्म बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 09 जनवरी को होने वाले ससम्मान कंबल वितरण कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की गई। यहां बैठक में संरक्षक बृजेश सिंह तोमर, अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।  

No comments:

Post a Comment