Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, December 10, 2020

गुणवत्ता से जीना ही मानव अधिकार है, इसे हम अपने से अलग नहीं रख सकते : न्यायाधीश श्रीवास्तव


बैराड़ थाना परिसर में सामाजिक कल्याण एवं मानव अधिकार काउंसिल इंडिया ने मनाया मानव अधिकार दिवस

शिवपुरी/पोहरी। सामाजिक कल्याण एवं मानव अधिकार काउंसिल इंडिया के तत्वाधान में बैराड थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि न्यायालय पोहरी न्यायाधीश निधि श्रीवास्तव मौजूद रहीं। कार्यक्रम के आयोजक सामाजिक कल्याण एवं मानव अधिकार काउंसिल इंडिया के ब्लॉक अध्यक्ष देवीसिंह जादौन और उपाध्यक्ष रोहित शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत सत्कार किया। अन्य अतिथियों में एडीपीओ विशाल काबरा, पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत, बैराड़ थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान, उपनिरीक्षक नितिन भार्गव, उपनिरीक्षक पूर्णिमा लांबे मौजूद रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि न्यायाधीश निधि श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश निधि श्रीवास्तव ने कहा कि मानवाधिकार वे मूलभूत अधिकार हैं जिनकी वजह से मनुष्य को नस्ल, रंग, जाति, धर्म, लिंग, भाषा, राष्ट्रीयता और अन्य विचारधारा आदि के आधार पर प्रताडि़त नहीं किया जा सकता। साथ ही इन्हें देने से भी वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हम कह सकते हैं कि गुणवत्ता के साथ जीवन जीना ही मानव अधिकार है। मानव अधिकार को हम अपने से अलग नहीं रख सकते।

 चाहे आपको घूमना है तो वह भी मानव अधिकार है और आपको गु्रप बनाना है तो वह भी मानव अधिकार है आप हर चीज मानव अधिकार से जोड़कर देख सकते हैं। इसके अलावा एडीपीओ विशाल काबरा, पोहरी एसडीओपी निरंजन सिंह राजपूत, बैराड़ थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहानए उपनिरीक्षक नितिन भार्गव, उपनिरीक्षक पूर्णिमा लांबे ने भी मानव अधिकार पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दुनियाभर में इसे हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है। 

मानवाधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और भेदभाव को रोकना है। इसमें स्वास्थ्यए आर्थिक सामाजिकए और शिक्षा का अधिकार भी शामिल है। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह जादौन और उपाध्यक्ष रोहित शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सभी मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय शंकर त्रिपाठी द्वारा किया गयाए वहीं अंत में आभार व्यक्त ब्लॉक अध्यक्ष देवीसिंह जौदान द्वारा किया गया। इस मौके पर गणमान्य नागरिक सहित मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment