Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, December 25, 2020

नगरीय क्षेत्र की समस्याओ को लेकर गंभीर हुई महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन

वार्ड क्रं. 18 में किया निरीक्षण, जनता से मिली क्षेत्र की समस्याऐं


शिवपुरी
- नगरीय क्षेत्र के बदहाल हालातों को देखकर जब शिकायतें मिलती है तो इस पर स्वयं नगरीय क्षेत्र की समस्याओं को लेकर स्वयं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन मौके पर पहुंची और यहां वार्डवासियों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन नगर नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रं.18 में पहुंची जहां लोगों के द्वारा स्वयं ही  क्षेत्र की समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों ने बताया।

 यहां महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन द्वारा वार्ड क्रं.18 के क्षेत्र यादव मोहल्ला, राघवेन्द्र नगर, तुलसी नगर आदि में पहुंची और यहां नगर की बदहाल सड़कें, खस्ताहाल सीसी, चौक गंदी नालियां को देखकर वह हैरान रह गई और इस दौरान पूरे वार्ड का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वार्ड के लोगों से क्षेत्र के लोगों की इन प्रमुख समस्याओं को इंगित करते हुए इन्हें समय रहते दुरूस्त कराने का आश्वासन दिया और कहा कि वह नगर के विकास के लिए नगरीय क्षेत्र के लोगों के साथ सदैव मिलकर कार्य करेंगी और इन समस्याओं का समाधान ना होने पर उचित कदम उठाया जाएगा। इस वार्ड 18 के भ्रमण कार्यक्रम में सुश्री इंदु जैन के साथ उनकी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमारी शर्मा जिला सचिव, बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।

 जिन्होंने वार्डवासियों के साथ मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को देखा और समस्याओ को नोटिस करते हुए शीघ्र जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा कर इन समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण कराया जाएगा ऐसा आश्वासन क्षेत्र के लोगों को दिया। बता दें कि अभी बीते कुछ रोज पूर्व भी वार्ड क्रं.32 में भी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन पहुंची और वहां के लोगों की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी अपर कलेक्टर को सौंपा गया था ताकि समय रहते क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

 यहां बताना होगा कि इस बार नगर पालिका सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुई है और ऐसे उम्मीदवार जो क्षेत्र की समस्याओं को जाने और उसके लिए प्रयास कर समाधान कराए इसे लेकर स्वयं कांग्रेस पार्टी से महिला उम्मीदवार के रूप में सुश्री इंदु जैन अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रही है चूंकि वह स्वयं राजनैतिक परिवार से संबंधित है और उनके पिता गणेशीलाल जैन पूर्व नपाध्यक्ष भी रह चुके है।

No comments:

Post a Comment