Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, August 4, 2020

बेबीनार के माध्यम से दक्षता संवर्धन को लेकर कार्यशाला आयोजित, अभियोजन परिवार द्वारा किया वृक्षारोपण

शिवपुरी-
मध्यप्रदेश लोक अभियोजन संचालनालय द्वारा ऑनलाइन बेबिनार के माध्यम से अभियोजन अधिकारियों की कार्य दक्षता संवर्धन एवं पुलिस अधिकारियों को अन्वेषण  के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के संबंध बच्चों के अवैध व्यापार पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में अभियोजन संचालन करने वाले सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ऑनलाइन वेबीनार में शिवपुरी जिले के अधिकारियों के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया।                                                                                                  

मीडिया सेल प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि इस वेबीनार में सीएपीटी संचालक पवन श्रीवास्तव, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर उत्तराखंड अशोक कुमार, सहायक संचालक लॉ श्रीमती मनप्रीत कौर, मॉडरेटर पी.सी भदोलिया एवं पूर्व डीजीपी श्रीमती सुतापा सान्याल द्वारा बच्चों के अवैध व्यापार से संबंधित विषयों पर अधिकारियों को संबोधित किया गया।

अभियोजन परिवार करैरा द्वारा किया वृक्षारोपण                                    
शिवपुरी। मीडिया सेल प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि संचालक लोक अभियोजन मध्य प्रदेश पुरुषोत्तम शर्मा आईपीएस के निर्देशन में पर्यावरण के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे हैं ग्रीन एंड क्लीन अभियान के अंतर्गत सभी जिले एवं तहसीलों में वृक्षारोपण किया जाना है। इसी तारतम्य में अभियोजन परिवार करैरा ने जिला अभियोजन आधिकारी संजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में तहसील करैरा में न्यायालय परिसर  में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर एडीपीओ सुनील कुमार भदोरिया, सहायक ग्रेड 3 धर्मेंद्र गौर एवं अर्चना दिवाकर एवं कोर्ट मोहर्रर छोटेलाल, नाथूराम, संजय तोमर उपस्थित रहे। अभियोजन परिवार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए फलदार पौधे रोपे गए और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।    

No comments:

Post a Comment