Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Thursday, August 20, 2020

जिला काँग्रेस ने सादगी से मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 76वीं जयंती

 

शिवपुरी
- गुना वायपास स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी रूपकिशोर वशिष्ठ  की मौजूदगी में शहर कांग्रेस के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान स्व.राजीव गांधी के जीवन पर शहर कांगे्रस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल द्वारा उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए भारत में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया और उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर समस्त कांग्रेसजनों ने सद्भावना दिवस की शपथ भी ली और स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए शहर कांग्रेस कार्यालय में अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेस के चंद्रकांत शर्मा मामा कार्यालय प्रभारी, आजाद खान, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, गंगाजल प्रेक्षण चंबल संभाग प्रभारी राधिका मोहन स्वामी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी खान, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किरण गोयल, बदरवास सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश खटीक, करैरा विधानसभा विधायक उम्मीदवार योगेश करारे, पूर्व विधानसभा प्रभारी राज गिरी गोस्वामी, राजेंद्र संतोष सिंह गुर्जर जिला महामंत्री, वीरेंद्र खटीक, बृजेंद्र सिंह चौहान आईटी सोशल मीडिया जिला प्रभारी, कांग्रेस सेवा दल शहर अध्यक्ष कृष्ण शाक्य, मोहन सिंह माहोर, हाफिजुर रहमान खान अल्पसंख्यक विधानसभा जिला प्रभारी सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे और अंत में राजीव गांधी अमर रहे के जयघोष किए गए।

जिला काँग्रेस ने सादगी से मनाई पूर्ब प्रधानमंत्री स्बण्राजीव गांधी की जयंती

भारत के पूर्ब प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 76 बें जन्म दिबस को जिलाकाँग्रेस अध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में शिवपुरी के सभी ब्लॉकों एबं उपब्लॉकों में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। शिवपुरी जिला कार्यालय पर आयोजित सादगीपूर्ण कार्यक्रम में सर्बप्रथम राजीव जी के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया और उपस्थित काँग्रेसियों द्वारा पुष्प अर्पित किये गये, इसके उपरान्त जिला सचिब चन्द्रकान्त शर्मा ने राजीव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के प्रणेता और युबाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे उन्होने भारत में आईटी युग की नीब रखी और उनको सूचना एबं प्रोद्योगिकी के बिकास का जनक कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी, उन्होने देश में हमेशा साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने की दिशा में कार्य किया और देश सेबा करते हुये अपने प्राणों का बलिदान दिया काँग्रेस के अन्य बक्ताओं ने भी राजीव गांधी की उपलब्धियों को गिनाया। इस अबसर पर काँग्रेस के मोर्चा संगठनों एबं बिभागों के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई

शहर में पूर्ण श्रद्धा भाव से शहर के गणमान्य नागरिक कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी गणों ने राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के निवास स्थान पर जयंती का आयोजन रखा गया और यहां राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प हार डालकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे। इनमें संजय शर्मा जिलाध्यक्ष राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस, हरीश खटीक सेवादल जिलाध्यक्ष, करैरा विधानसभा से प्रबल दावेदार योगेश करारे, सेवादल शहर अध्यक्ष कृष्णा शाक्य, संजय चतुर्वेदी वरिष्ठ कांग्रेसी, धनंजय शर्मा, दुर्गेश शर्मा, कृतार्थ शर्मा, शिवाजी शर्मा, इंजमाम खान, अंजना शर्मा, श्रीमती मंजू संजय शर्मा, राजीव गांधी जी की जयंती के शुभ अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा राजीव गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस मे नव नियुक्तियां की गई। कोलारस से आदित्य व्यास ब्लॉक अध्यक्ष कोलारस नियुक्त किए गए, शिवपुरी वार्ड नंबर 29 में विजय बाथम उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए राजीव गांधी अमर रहे।

No comments:

Post a Comment