Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, July 12, 2020

बच्चों की प्रतिभा निखारने डांस कॉप्टीशन का किया आयोजन


एलकेजी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग, डांस, बेस्ट डे्रसअप व मिला सांत्वना पुरूस्कार
शिवपुरी-शिक्षा के साथ-साथ खेल और बच्चों की रूचि अनुसार उनकी प्रतिभा को निखारने का अनूठा आयोजन लॉकडाउन के हालातों में ईस्टर्न हाईट्स स्कूल के द्वारा ऑनलाईन किया गया। जिसमें बच्चों को उनकी रूचि अनुसार डांस करने के लिए प्रेरित करने हेतु डांस कॉम्पटीशन का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुराने व नए गीतों से सुसज्जित विभिन्न फिल्मी धुनों पर अपनी नृत्य की आकर्षक वीडियो भेजी जिसमें विजयी प्रतिभागियों का चयन करने में विद्यालय प्रबंधन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस बारे में जानकारी देते हुए ईस्टर्न हाईस्ट्स स्कूल के संचालक सुबोध अरोरा व प्राचार्य श्रीमती नीलम अरोरा ने बताया कि कोरोना काल के समय लॉकडाउन के हालातों में बच्चे घर पर फ्री ना बैठे और उन्हें  उनकी रूचि अनुसार नृत्य में किस प्रकार से तैयार की जाती है वह कैसे नृत्य को बेहतर कैरियर बना सकते है 

इसे ध्यान में रखते हुए ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा ऑनलाइन नृत्य प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक प्रदर्शन किया गया। शहर के प्रतिष्ठित ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा विगत दिनों में विधार्थियो के रूचि और उत्साह वर्धन के लिए ऑनलाइन डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया।  जिसमे अलग अलग वर्गों में कई बच्चों द्वारा भाग लिया गया। इस डांस कॉम्पिटिशन का थीम इंडियन फोक डांस रखा गया। प्रतियोगिता में विजेयताओं के रिजल्ट के रूप में सभी वर्गों में विद्यालय के द्वारा पुरस्कारों का वितरण एवं छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया।

एलकेजी से कक्षा 1 के यह विद्यार्थी हुए चयनित

इस प्रतियोगिता में एलकेजी से कक्षा 1 के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान दविता पुत्री आलोक श्रीवास्तव प्रथम स्थान, मानवी पुत्री मनीष गुप्ता द्वितीय स्थान, आस्था पुत्री रोहित जैन तृतीय स्थान, सान्वी पुत्री मयंक खण्डेलवाल चतुर्थ स्थान, आकर्ष पुत्र नीरज खटीक पांचवां स्थान व बेस्ट प्रेंजेटेशन में यशस्वी पुत्र गौरव चौधरी को जबकि सांत्वना पुरूस्कार माधव पुत्र आशीष प्रधान एवं विनायक पुत्र सतीश करारे को प्राप्त हुआ।

कक्षा 2 एवं 3 में इन प्रतिभागियों का हुआ चयन

डांस कॉम्पटीशन में कक्षा 2 एवं 3 के जिन विद्यार्थियों का पुरूस्कारों के लिए चयन हुआ है उसमें प्रथम स्थान मान्विका धाकड़, द्वितीय आरूषि पुत्री अमित सक्सैना, तृतीय युवराज पुत्र भास्कर बिन्दल, चतुर्थ अमि पुत्री अनुराग जैन, पांचवां अंशिका पुत्री सुदर्शन प्रधान व बेस्ट डे्रसअप के लिए आध्या पुत्री अमिताभ भार्गव, आन्या खण्डेलवाल, अंश पुत्र बाली प्रसाद, निकुंज पुत्र प्रियेष बंसल व शिव गोयल को जबकि सांत्वना पुरूस्कारों में अर्णय पुत्र रविन्द्र गोयल, तनिष्का पुत्री अशोक सिंह पालिया, दार्शिका पुत्री संजय कुमार गर्ग व त्रिश पुत्र राजकुमार गोयल को चुना गया।

कक्षा 7 से 10वी के इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

इस नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 7 से 10वीं के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान तेजस्विनी पुत्री हेमंत ओझा, द्वितीय स्थान देवांशी पुत्री टिंकेश गर्ग, तृतीय स्थान ए कनिष्का पुत्री सुभाष माथुर, तृतीय स्थान बी श्रृष्ठि पुत्री संजय गोयल, चतुर्थ स्थान ए. सौम्या पुत्री सुरेश बहादुर, चतुर्थ स्थान बी. ईशिका पुत्री राजू शर्मा, पांचवां स्थान उन्नति पुत्री दुष्यंत गोयल सहित बेस्ट डे्रसअप में विनम्र पुत्र जितेन्द्र भार्गव, श्रुति पुत्री भास्कर बिंदल, सांत्वना पुरूस्कार स्नेहा पुत्री चन्द्रकुमार गुप्ता, प्रांजलि पुत्री दिलीपचन्द्र वर्मा व बेस्ट प्रेंजेंटेशन बैकग्राउण्ड साल्वी पुत्री विनोद गुप्ता को मिला।

No comments:

Post a Comment