Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, July 18, 2020

अभा कांग्रेस कमेटी की सुश्री इंदु जैन बनी महिला जिलाध्यक्ष


शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान द्वारा जिला शिवपुरी में कांग्रेस संगठन को मजबूत व संगठित करने के उद्देश्य से पूर्व नपाध्यक्ष गणेशी लाल जैन की पुत्री सुश्री इंदु जैन को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। 

यह मनोनयन कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर पूर्व मंत्री मप्र शासन केपी सिंह कक्काजू के निर्देशानुसार की गई है। इस दौरान सुश्री इंदु जैन के महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के साथ ही उनके निवास पर कांग्रेसजन पहुंचे जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक गणेश गौतम, रामकुमार यादव, चन्द्रशेखर शर्मा चंदू बाबूजी, अब्दुल रफीक खान अप्पल, पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, पूर्व पार्षद सफदरबेग मिर्जा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, प्रदीक शर्मा, आदि सहित अन्य कांग्रेस पहुंचे और माल्यार्पण कर सुश्री इंदु जैन को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। 

इस अवसर पर इंदु जैन ने अपने विचारों के माध्यम से बताया कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ व महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान सहित वरिष्ठ नेतृत्व की हृदय से आभारी हूंू साथ ही विश्वास दिलाती हॅंू कि जो महती जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसे पूर्ण कर कांग्रेस पार्टी संगठन को ना केवल मजबूत बनाया जाएगा बल्कि संगठन की नींव को और अधिक ऊर्जा के साथ गतिमान बनाए रखने के लिए महिला कार्यकारिणी के साथ कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से जन-जन को अवगत भी कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष गणेशी लाल जैन ने भी अपनी पुत्री के इस मनोनयन को लेकर संगठन का आभार व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment