Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, June 19, 2020

सेवा कार्य के रूप में जिले भर में मनाया यशोधरा राजे सिंधिया का जन्म दिन


कोरोना वारियर्स का सम्मान, गौशाला में रोपे पौधे, मास्क व सेनेटाईजर का किया वितरण

शिवपुरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री व शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का जन्म दिन जिले भर में सेवा कार्य के रूप में मनाया गया। जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए एक ओर जहां मास्कए सेनेटाईजर, पीपीई किट का वितरण किया वहीं दूसरी ओर कोरोना वारियर्स, प्रशासनिक अधिकारियोंए डॉक्टर, पुलिस, नर्सिंस, सफाई कर्मी का सम्मान करते हुए गौ शाला में गाय को हरा चारा खिलाया, वहीं गरीब बस्तियों में भोजन, फल वितरित किए। 

कोरोना महामारी को रोकने के लिए और गरीबों को भोजन, पशुओं को हरा चारे के साथ गौशाला में 151 पौधा रोपण कर मनाया गया।  जिससे पर्यावरण व प्रकृति की सेवा करेंगे जिससे प्रकृति अनुकूल हो और हरी भरी बनी रही। वहीं गौशाल में पहुंचकर गौ सेवा कर रहे शासकीय गौ सेवकों का सम्मान किया। सुबह 10 बजे ग्वालियर वायपास पर पहुंचकर राहगीरों को मास्क एवं सेनेटाईजर का वितरण किया। इसी कड़ी 11:30 सेवा कार्य के लिए भाजपा कार्यकर्ता मंगलम बृद्धाआश्रम में पहुंचर वृद्धजनों भोजन कराया।

 तत्पश्चात दोपहर 3 बजे फिजीकल स्थित सिटी प्लाजा में कोरोना काल में अपनी महत्वपूर्ण सेवा देकर शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी 400 सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया, शाम 5 बजे कोरोना काल में अपनी महत्वपूर्ण सेवाऐं दे रहे प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।

 तत्पश्चात माधव चौक चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। इन आयोजनों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, विधायक प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी अमन गोयल, महामंत्री राजकुमार खटीक, नगर मण्डल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, कपिल जैन (पत्ते वाले),भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, उपाध्यक्ष राजा यादव, तरूण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, गजेन्द्र यादव, तारा राठौर, योगेश त्यागी, अजयराज सक्सैना, राजेश गोस्वामी, गोलू एवं अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।


भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष मुदगल के नेतृत्व में आदिवासी बस्ती में मनाया जन्मदिन

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल के नेतृत्व यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। पोहरी विधानसभा मंडल बैराड़ में ग्राम ठगोसा में यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में आदिवासी बस्ती में पहुंचकर फल एवं मास्क वितरित कर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, भाजपा नेता डॉ तुलाराम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोहरी आशुतोष जैमिनी, देवेंद्र गुप्ता भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, डॉ हरिशंकर धाकड़ विधानसभा आईटी सेल प्रभारी, शुभम मुदगल, पवन सोनी, हाकम यादव, देवेंद्र योगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment