Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, June 6, 2020

भाजयुमो ने मास्क और सेनेटाइजर देकर सोशल डिस्टेंसिंग रखने का किया आग्रह


मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में द्वितीय कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर समाजसेवा जारी

शिवपुरी। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को दूसरी बार भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान और नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में मास्क और सेनेटाइजरों का वितरण किया गया। 

भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राजा यादव के क्षेत्र वार्ड क्रमांक 17 लुधावली में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने लोगों से कोरोना से बचाव हेतु 2 गज की दूरी का पालन करने का आग्रह किया, साथ ही संक्रमण से बचाव हेतु मास्क एवं सेनेटाइजरों का वितरण किया। इसके बाद शहर के हृदय स्थल माधवचौक चौराहे पर पहुंचकर युवा मोर्चा की टीम द्वारा फल, सब्जी के ठेले वालों सहित राहगीर एवं ऑटो चालकों को भी मास्क एवं सेनेटाइजर दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के अलावा मंडल उपाध्यक्ष राजा यादव, महामंत्री सोनू कुशवाह, प्रभात झा सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी भागीदारी निभाई।

No comments:

Post a Comment