Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, June 20, 2020

सूर्य ग्रहण 21 जून को 6 ग्रह रहेंगे वक्री: पं.लक्ष्मीकांत शर्मा

शिवपुरी- आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष अमावस्या 21 जून को सूर्य ग्रहण होगा, यह ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र तदुपरांत आद्रा नक्षत्र और मिथुन राशि पर पड़ रहा है। पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा मंशापूर्ण मंदिर शिवपुरी के अनुसार ग्रहण का सूतक शनिवार की रात्रि में 10:09 से प्रारंभ हो जाएगा क्योंकि ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व शुरू हो जाता है ग्रहण का प्रारंभ रविवार प्रात: 10:09 से प्रारंभ होगा 11:47 पर ग्रहण का मध्य होगा एवं 1.36 पर ग्रहण का मोक्ष होगा। ग्रहण का सूतक प्रारंभ होने के साथ ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाएंगे जो सूतक समाप्त होने के बाद खोले जाएंगे।


6 ग्रहों के वक्री होने से ग्रहण होगा खास

ग्रहण के समय 6 ग्रह बुध गुरु शुक्र शनि राहु और केतु का  वक्री होना ज्योतिष के अनुसार शुभ नहीं कहा जा सकता, ग्रहण पर मंगल की दृष्टि पडऩे से आगजनी विवाद और तनाव की स्थिति देश में बन सकती है कई मामलों मैं यह ग्रहण अनिष्ट कारी प्रतीत हो रहा है मिथुन राशि पर सूर्य बुध राहु एवं चंद्रमा की युति होने से भारत को आर्थिक संकट के साथ अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।


राशियों पर ग्रहण का प्रभाव

मेष सिंह कन्या मकर पर शुभ रहेगा, वृषभ तुला धन और कुंभ पर सामान्य रहेगा, मिथुन कर्क वृश्चिक और मीन पर अशुभ प्रभाव रहेगा, ग्रहण के समय आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ एवं अपने गुरु मंत्र  का जप और इष्ट की आराधना करना लाभदायक रहेगा।

No comments:

Post a Comment