Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, January 5, 2020

भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के दुष्प्रचार का सकारात्मकता से मुंहतोड़ जवाब दें : आशुतोष तिवारी

भाजपा ने घर-घर जनसंपर्क अभियान का किया शुभारंभशिवपुरी। नागरिक संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और सारे विपक्षी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं। जनता को भ्रमित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनजागरण अभियान के माध्यम से सकारात्मक तरीके से कांग्रेस को जवाब दें। घर.घर जनसंपर्क कर नागरिकता संशोधन कानून की सच्चाई से जनता को अवगत कराएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के संभाग के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी ने रविवार को  शिवपुरी जिले की मोर्चा की बैठक में कहीं । श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी माह में प्रत्येक बूथ मोहल्ले ग्राम पंचायत मंडल के घर.घर पहुंचकर लोगों के बीच नागरिकता संशोधन बिल पर कांग्रेसी एवं विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांति को दूर करने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को करना है एवं इसके साथ ही आगामी 7 जनवरी को संगोष्ठी 11 जनवरी को पैदल मार्च और ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर भी जन जागरण संगोष्ठी आयोजित कर हमें अपनी बात जन.जन के बीच पहुंच आनी चाहिए। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 10 दिवसीय घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। जिले भर में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने घर.घर जाकर परिवारों से संपर्क किया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने करैरा एवं पार्टी जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम ने नगर में कालीमाता मंदिर कॉलोनी के रहवासियों से संपर्क कर अभियान की शुरूआत की।  जिलाध्यक्ष ने परिवारों से संपर्क कर सीएए की जानकारी का साहित्य भेंट किया और टोल फ्री नंबर 8866288662 पर मिस्डकॉल भी करवाया।  
कांग्रेस ने शुरू किया हिन्द-मुस्लिम के बीच दीवार बनाने का अभियान : राजू बाथम  भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में जो अल्पसंख्यक धार्मिक प्रताडऩा के शिकार हो रहे हैं। उनकी बहू-बेटियों के साथ बलात्कार, पुरूषों की हत्याएं हो रही हैं, धर्म परिवर्तन के लिए उन्हें विवश किया जा रहा है। ऐसे सभी अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के लिए यह कानून बना है। उन्होंने कहा कि इन प्रताडि़त लोगों के लिए महात्मा गांधी और कांग्रेस के अनेक नेताओं ने पैरवी की और कहा कि धार्मिक प्रताडऩा के आधार पर जिन लोगों पर जुर्म हो रहा है, उन्हें नागरिकता देनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने सीएए बिल के माध्यम से तीन देशों के पीडि़त धार्मिक आधार पर प्रभावित लोगों की सुध ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति प्रारंभ की है। सीएए का दुष्प्रचार कर कांग्रेस ने देश के मुस्लिम और हिन्दू भाईयों के बीच दीवार बनाने का अभियान शुरू किया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनजागरण अभियान के माध्यम से कांग्रेस के मंसूबों को घर-घर जाकर विफ ल करेगी।

No comments:

Post a Comment