Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, December 27, 2019

नए परिसीमन के बिना शिवपुरी नगरपालिका के वार्ड आरक्षण को लेकर विवाद गहराया

कांग्रेस नेताओं ने की जिला प्रशासन से नए परिसीमन की मांगशिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका परिषद और अन्य नगरीय निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। कारण यह है कि नए परिसीमन के बिना आरक्षण पर सत्ताधारी कांग्रेस ने ही सवाल उठा दिए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि नया परिसीमन होता तो दावे.आपत्ति और लोगों के सुझाव सामने आते लेकिन बिना नए परिसीमन के ही वार्ड आरक्षण करा दिए गए। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस मामले में कलेक्टर से नया परिसीमन कराए जाने की मांग की है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरवीर रघुवंशी ने कलेक्टर शिवपुरी से नए परिसीमन की मांग की है। कांग्रेस नेता हरवीर रघुवंशी का कहना है कि इससे लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिल सकेगा। कांग्रेस की इस मांग के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के लिए गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में हुई वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निरस्त हो सकती है और अब नए सिरे से आरक्षण की प्रक्रिया को परिसीमन के बाद अपनाया जा सकता है। भोपाल से आए नगरीय प्रशासन विभाग के उप सचिव राजीव निगम के एक पत्र के बाद यह स्थिति निर्मित हुई है जिसमें नए परिसीमन के बाद ही वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया अपनाने की बात कही गई है। कुल मिलाकर अब इस मामले में कलेक्टर को स्थिति स्पष्ट करना है। गौरतलब है कि शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2015 के परिसीमन के आधार पर इस बार भी वार्ड आरक्षण कराया गया है। इस साल नगर पालिका ने नए सिरे से परिसीमन नहीं कराया है इसी को लेकर विवाद है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कांग्रेस के कुछ खास नेताओं के वार्ड नए सिरे से आरक्षित हो जाने के कारण उनकी दावेदारी लटक गई है और यह कांग्रेस नेता आरक्षण प्रक्रिया को विवादों में डालकर नए सिरे से आरक्षण कराना चाहते हैं जिससे उनकी दावेदारी उनके वार्ड में बनी रहेए इसलिए कांग्रेसी नेता इस प्रक्रिया को विवादित करने में लगे हैं।
कोलारस, बदरवास व बैराढ़ में हुआ वार्डों का आरक्षणशिवपुरी-नगरीय निकाय के मद्देननजर नगर पंचायत कोलारस, बदरवास व बैराढ़ में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया को कलेक्टे्रट सभागार में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी. की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। जहां विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस प्रक्रिया में बर
कोलारस1. पिछड़ा वर्ग, 2 अनारक्षित महिला, 3 आरक्षित महिला एससी, 4 अनारक्षित महिला, 5 अनारक्षित, 6 अनारक्षित, 7 अनारक्षित महिला, 8 अनारक्षित, 9 अनारक्षित, 10 आरक्षित महिला अनुसूचित जाति, 11 आरक्षित महिला अनु.जाति, 12 पिछड़ा वर्ग महिला, 13 अनारक्षित महिला, 14 पिछड़ा वर्ग महिला, 15 पिछड़ा वर्ग
बदरवास1 अनारक्षित महिला, 2 अनुसूचित जाति महिला, 3 अनारक्षित, 4 पिछड़ा वर्ग महिला, 5 पिछड़ा वर्ग, 6 अनारक्षित, 7 अनुसूचित जाती महिला, 8 अनुसूचित जाति, 9 पिछड़ा वर्ग महिला, 10 अनारक्षित महिला, 11 अनारक्षित, 12 पिछड़ा वर्ग, 13 अनारक्षित महिला, 14 अनारक्षित महिला व 15 अनारक्षित
बैराढ़1 अनारक्षित, 2 अनारक्षित महिला, 3 अनारक्षित महिला, 4 अनारक्षित, 5 अनारक्षित महिला, 6 पिछड़ा वर्ग, 7 आरक्षित एससी महिला, 8 अनारक्षित, 9 पिछड़ा वर्ग, 10 पिछड़ा वर्ग महिला, 11 अनारक्षित, 12 पिछड़ा वर्ग महिला, 13 अनारक्षित महिला, 14 आरक्षित एससी व 15 आरक्षित महिला के लिए आरक्षण किया गया।

No comments:

Post a Comment