Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, December 29, 2019

जानकी सेना का 280 वां सुन्दरकाण्ड संपन्न

उत्तराखण्ड के हरिमोहन दास महाराज ने ली सदस्यता
शिवपुरी-जानकी सेना का 280 वां सुन्दरकाण्ड का पाठ गत दिवस नरेश प्रताप सिंह (बॉबी राजा)के निज निवास झांसी रोड़ पर संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर भक्ति लाभ लिया। उत्तराखण्ड से आए हरिमोहन दास महाराज ने जानकी सेना की क्रिया कलापों से आकषिर्त होकर उसकी सदस्यता ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि हरिमोहन दास महाराज ने वर्षों से अन्न ग्रहण नहीं किया है। वे केवल फलाहार ही कर रहे हैं। वहीं सियाराम महाराज ने भी जानकी सेना की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को 1500 रूपए माह देने की पेशकश की। जिसे संगठन द्वारा स्वीकार्य नहीं किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया कि जानकी सेना संगठन संत और महंतों से राशि नहीं लेंगे। नरेश प्रताप सिंह ने संगठन को 5100 रूपए की भेंट दी हैं। नव वर्ष के आगमन पर जानकी सेना संगठन द्वारा आदिवासी बस्ति धर्मपुरा, रामपुरा व गोरा टीला में पहुंचकर वस्त्र वितरण किया जाएगा। इसमें बंटी चौरसिया द्वारा 150 सांडिय़ां तथा सतेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा 100 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, बृजेश सिंह तोमर, नरेन्द्र पचौरी, अतर सिंह रावत, आयूष शर्मा, हरी शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, केदार समाधिया, नीरज शिवहरे, अरूण चौबे, संतोष शर्मा, नरेन्द्र भार्गव व आरएस यादव के साथ सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

No comments:

Post a Comment