Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, December 1, 2019

केन्द्र की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 14 को दिल्ली में होगा विशाल प्रदर्शन : बैजनाथ सिंह यादव

दिल्ली में 14 दिसम्बर को होने वाले विधाल धरना प्रदर्शन को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित 
शिवपुरी- केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के बैनर तले आगामी 14 दिसम्बर को विशाल धरना प्रदर्शन दिल्ली में किया जाएगा। इस आयोजन में हरेक कांग्रेसी की सहभागिता सुनिश्चित हो इसे लेकर जिला शिवपुरी के सभी विकासखण्डों से करीब 2 सैकड़ा कांग्रेसजन इस  प्रदर्शन में शामिल होकर पार्टी के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करें, लाखों की संख्या में दिल्ली में जब कांग्रेसजन एकत्रित होकर जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगें तभी हम सही अर्थों में अपना अधिकार प्राप्त कर सकेंगें। यह बात कही कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने जो स्थानीय सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित आवश्यक जिला बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों को इस प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और प्रत्येक ब्लॉक से करीब 2 सैकड़ा कांग्रेसजन शामिल हो इसे लेकर रूपरेखा व चर्चा की गई। 
यहां प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी यादवेंद्र सिंह जडेजा द्वारा बताया गया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा समस्त कांग्रेसजनों को दिल्ली में होने वाले 14 दिसंबर के आंदोलन में बुलाया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली जाने के लिए रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, प्रदेश महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी, हरीवल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम, महेश श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव, जगमोहन सेंगर, मुन्नालाल कुशवाह, राकेश गुप्ता, शैलेन्द्र टेडयि़ा, सिद्धार्थ लढ़ा, अनिल शर्मा अन्नी, भरत सिंह चौहान, प्रहलाद यादव, धर्मेन्द्र रावत, रामकुमार यादव,  भरत रावत, अनिल उत्साही, केशव सिंह तोमर, खलील खांन, विजय शर्मा, संजय सांखला, सोहन गौड़, कपिल भार्गव, रामकुमार दांगी अध्यक्ष जिला आई टी सेल,धनंजय शर्मा, श्रीमती ऊषा भार्गव, सोमवती यादव, ज्योति यादव, शंकर खटीक, नीरज तोमर, राकेश जैन, अजय गुप्ता, इब्राहिम खान, आकाश शर्मा, अमित शिवहरे, पुनीत शर्मा, विपिन शर्मा, इस्माइल खान, राजेशबिहारी पाठक, शिवप्रताप सिंह कुशवाह, रमेश बंजारा, धीरज जामदार, विवेक अग्रवाल, एपीएस चौहान, राजकुमार बंसल, बीरेन्द्र शिवहरेे, गजेंद्र समाधिया, अशोक राठौर, योगेंद्र यादव, अनिल नगरिया, उत्कर्ष शुक्ला, दीपक भार्गव, प्रथम शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अरुण शर्मा, सोनू राजावत, छत्रपाल सिंह गुर्जर, मुकेश उदैया, कृष्णा शाक्य, दौलत सिंह धाकड़, मदन देशवारी, श्यामसुंदर राठौर, निर्मल जैन, अशोक वेडिया आदि कांग्रेसजन शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment