Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, December 28, 2019

जिला कांग्रेस ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस

शिवपुरी-जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शिवपुरी पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 134 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव व कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में बडे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक गणेश गौतम रहे जिन्होंने अपने संबोधन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास एवं भारत को आजाद कराने में कांग्रेस के महत्वपूर्ण योगदान को बताया। इस अवसर पर महेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र टेडिया, अनिल उत्साही ने भी अपने विचार रखे एवं युवा नेता आकाश शर्मा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश उत्पन्न किया। कार्यक्रम में रामकुमार यादव, रविन्द्र शिवहरे, मुन्नालाल कुशवाह, विजय शर्मा, कपिल भार्गव, रामकुमार दांगी, प्रदीप शर्मा, प्रहलाद यादव, राजेशविहारी पाठक, मुकेश जैन, रमेश बंजारा, नीरज तोमर, शंकर खटीक, धनंजय शर्मा, शिवांश जैमिनी, सलीम खान, रामवीर लोधी, अब्दुल रफीक अप्पल, धर्मेंद्र सेन, नीलेश धाकड़, विक्की, प्रभात धाकड़, अजय कुशवाह, अरविंद गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, संजू गोस्वामी, जसपाल रंधावा, राहुल शर्मा, दीपक भार्गव, धर्मवीर यादव, विकास यादव, श्रीमती राजकुमारी, संतोष शर्मा, गजेंद्र समाधिया, सरनाम सिंह रघुवंशी, विष्णु श्रीवास्तव, हरीश खटीक, अशोक बेडिय़ा, जसपाल रंधावा, निर्मल जैन, मदन बाबू, अंशुल यादव, विशाल वर्मा, संजय चतुर्वेदी, हरीओम राठौर, बलराम राठौर सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment