Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 13, 2019

शहर कांग्रेस कार्यालय पर मनेगी पं.जवाहर लाल नेहरू जयंती

शिवपुरी। चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती का आयोजन शहर कांग्रेस कार्यालय ठण्डी सड़क पर भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा द्वारा प्रात: 11 बजे से किया गया है। इस आयोजन में सभी कांग्रेसजनों से शामिल होकर पं.नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प शहर कांग्रेस द्वारा किया जाएगा। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने समस्त कांग्रेसजनों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है। 
 
साईंस कॉलेज में आज मनाई जाएगी पं.जवाहर लाल नेहरू की जन्म जयंती
शिवपुरी। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार स्थानीय शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 130वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर 14 नवम्बर से प्रारंभ करते हुये, एक वर्ष तक यानी 14 नवम्बर, 2020 तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पं.नेहरू की विरासत को पुन: प्रज्ज्वलित करने हेतु युवाओं और विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुये, सेमीनार/कार्यक्रम की एक श्रंखला वर्ष भर आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य नेहरू दर्शन एवं विरासत से युवा पीढ़ी को प्रेरित करना है। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. पुनीत कुमार ने बताया है कि उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त विषयों में से प्रमुख विषय हैं 'नेहरू और धर्मनिरपेक्षताÓ, 'नेहरू और प्रजातंत्रÓ, 'नेहरू और आधुनिक भारत का निर्माणÓ, 'नेहरू एवं लेखन की अभिव्यक्तिÓ, 'नेहरू एवं समाजवादÓ तथा 'नेहरू एवं गुटनिरपेक्षताÓ और 'नेहरू एवं भारत का स्वतंत्रता संघर्षÓ इत्यादि। प्राचार्य प्रो. महेन्द्र कुमार ने अनुरोध किया है कि इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा कार्यक्रम को सफल बनायें।

No comments:

Post a Comment