Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, November 22, 2019

कांग्रेस की रीढ़ है सेवादल : सुश्री सेबी बेदी

जिला प्रभारी की मौजूदगी में सेवादल की बैठक आयोजित
शिवपुरी- सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है जहां किसी के साथ किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाता, सेवादल कांग्रेस पार्टी के नीति और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करता है और संगठन मजबूती व अधिक से अधिक लोगों को सेवादल से जोड़ा जाए इसे लेकर व्यापक अभियान चलाया जाना है जिसे लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले में बैठक आयोजित कर इसके दिशा निर्देश और उसे अमल में भी लाया जा रहा है। उक्त बात कही सेवादल इंदौर से शिवपुरी प्रवास पर आई सेवादल की जिला प्रभारी श्रीमती सेबी बेदीने जो स्थानीय  सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित सेवादल की जिला बैठक को संबोधित कर रहीं थी। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती ऊषा भार्गव ने कहा कि आज शिवपुरी जिले में महिला कांग्रेस सेवादल की जो अच्छी स्थिति है उसका श्रेय कांग्रेस महिला सेवादल की अध्यक्ष सुश्री इन्दु जैन को जाता है जिन्होंने हर जिला स्तर से महिलाओं को सेवादल से जोडऩे का बेहतरीन प्रयास किया है। इसी क्रमानुसार सभी ब्ल्ॉक महिला अध्यक्षों एवं ब्लॉक युवा अध्यक्षों को प्रभारी सेबी बेदी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और कार्यभार सौंपा।जिसमें श्रीमती गीता खटीक कोलारस, श्रीमती पुष्पा लोधी खोड़, श्रीमती ऊषा कलावत खरैह, श्रीमती अर्चना खटीक खरैह, श्रीमती पुष्पा बाई चौरसिया रन्नौद, श्रीमती कीर्ति लोधी जिला महासचिव, श्रीमती लता शिवहरे जिला संयोजक, श्रीमती सना लोधी खरैह, श्रीमती मोनिका चतुर्वेदी शिवपुरी, श्रीमती सविता सोनी करैरा, श्रीमतीजानकी केवट बदरवास, सुश्री मनोरमा भरदेलिया खनियाधाना, श्रीमती पुष्पा कलावत भौंती व सुश्री शिवानी चौरसिया खरैह को उनका प्रभार देकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अनिल उत्साही, सेवादल के जिलाध्यक्ष धनंजय सोनू शर्मा, नरेन्द्रजैन भोला, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी प्रहलाद सिंह यादव, मुकेश जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रही सुश्री इंदु जैन ने बताया कि कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतेंद्र यादव तथा प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी रघुवंशी, प्रदेश यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष धर्मेन्द्र भदोरिया के निर्देशानुसार इंदौर से आईं शिवपुरी जिला प्रभारी श्रीमती सेबी बेदी ने कांग्रेस सेवादल की बैठक ली। इस बैठक का आयोजन शिवपुरी जिला महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन द्वारा किया गया। जिसमें जिला यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष शिवांश जैमिनी अपनी टीम के साथ एवं कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष धनंजय सोनू शर्मा भी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment