Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 20, 2019

जानकी सेना संगठन की बैठक आयोजित, अनुशाशन समिति का हुआ गठन

शिवपुरी-जानकी सेना संगठन की आवश्यक बैठक गत दिवस कमलागंज स्थित संगठन सदस्य के यहाँ आयोजित की गई। इस बैठक के उद्देश्य के बारे में जानकी सेना संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया जिस पर अनेको सुझावए विचार विमर्श हुए। बैठक की शरुआत सवप्र्रथम प्रभु श्रीराम जानकी जी के दरबार पर माल्यार्पण कर  की गई। यहाँ बैठक में उपस्थित सभी जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।
जहाँ बैठक का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि संगठन से जुड़े सभी सदस्य अधिक से अधिक अपनी उपस्थित हर शनिवार को हो रहे आयोजन में दे और समय पर विशेष रूप से पधारे। यही बैठक में एक सात सदस्यी अनुशासन समिति का भी गठन किया गया जिसमे अशोक रावत(संरक्षक),सुनील उपाध्याय (प्रवक्ता), ब्रजेश सोनी (एडवोकेट), नीरज मित्तल, योगेश खटीक(एडवोकेट), त्रिलोक यादव व शुभम शर्मा को शामिल किया गया। यह सभी मनोनीत पदाधिकारी समिति के उद्देश्यों की पूर्ती के लिए सदस्य संगठन में संख्या और समय एवं उद्देश्यों के लिए कार्य करेंगे जिनका अन्य सभी सदस्य सहयोग करेंगे। संगठन की आगामी बैठक 29 दिसम्बर को रखी गई है। 

No comments:

Post a Comment