Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, November 2, 2019

निजामपुर में प्रदेश की पहली गौशाला का शुभारंभ

पशुपालन मंत्री श्री यादव ने किया लोकार्पण
शिवपुरी-प्रदेश में गौवंश को संरक्षण प्रदान करने के लिए गौशालाएं निर्मित की जा रही हैं। आवारा गौवंश को संरक्षण मिले और उनकी बेहतर देखभाल होए इसके लिए गौशालाएं तैयार की गईं हैं। प्रदेश के शिवपुरी जिले में गोशाला बनकर तैयार हो गयी है और यह प्रदेश में पहली गौशाला है जो सबसे पहले बनकर तैयार हो गयी है। इसका शुभारंभ शनिवार को प्रदेश के पशुपालनए मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने किया। यह गौशाला जिले के नरवर विकासखंड के निजामपुर में तैयार की गई है। लगभग 35 लाख की लागत से यह गौशाला बनकर तैयार हुई है। 
शुभारंभ कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि आज निजामपुर में प्रदेश की पहली गौशाला का लोकार्पण किया जा रहा है। प्रदेश में 10 लाख से अधिक गौवंश है। प्रथम फेज में 1000 गौशालाओं का लक्ष्य रखा गया। जिसमें स्मार्ट गौशाला भी तैयार की जा रही हैं। इस गौशाला को मोडल के रूप में ले। उन्होंने कहा कि दिसम्बर तक सभी गौशालाएं बनकर तैयार करने का लक्ष्य है। प्रदेश के लिए 3 हजार गौशालाएं और स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा कि हम निराश्रित गौवंश को संरक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसमे सरपंच ने पुरी मेहनत व लगन से कार्य किया है। इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। आवारा गौवंश को संरक्षण देने के लिए प्रदेश सरकार ने अभिनव पहल की है। मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के अंतर्गत यह कार्य पूर्ण किया जा रहा है। इसके साथ ही लगभग साढ़े 14 लाख की राशि से बनने वाली कब्रिस्तान बाउण्ड्री बॉल एवं ईदगाह निर्माण कार्यए श्मशान घाट बाउण्ड्री बॉल विस्तारीकरण एवं सीसी रोड़ निर्माण एवं सामूदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा, करैरा विधायक जसवंत जाटव, कमलेश सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला बैजनाथ यादव, जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, नरवर नगर पंचायत अध्यक्ष भीकम सिंह यादव, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, जिला पंचायत सीईओ एचपी वर्मा, एसडीएम अरविंद वाजपेयी, सरपंच कुसुम सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नरवर के आमजन उपस्थित थे। उपसंचालक पशुपालन डॉ.एम.सी.तमौरी ने बताया कि निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए गौशाला बनाई जा रही हैं ग्राम स्तरीय समिति इसका बेहतर संचालन करे। 
इस तरह संचालित होगी सिद्धेश्वर गौधाम गौशाला 
पशु पालन विभाग के उप संचालक डॉ.एम.सी.तमौरी ने सिद्धेश्वर गौधाम गौसेवा के संचालन के बारे में बताया कि यह जिले की पहली ऐसी गौशाला होगी जिसका संचालन भले ही ग्राम पंचायत निजामपुर करेगी लेकिन यहां रहने वाले पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था प्रति गाय के मान से 20 रूपये चारा हेतु प्रदाय किए जाऐंगें। इसके लिए पहले गौशाला को शासकीय कार्यों में पंजीयन होना आवश्यक है तभी से शासन द्वारा यह व्यवस्था प्रदान की जाएगी। उप संचालक डॉ.श्री तमौरी ने बताया मगरौनी की ग्राम पंचायत निजामपुर में संचालित होने वाली गौशाला में एक ओर जहां पशुओं की सेहत का ख्याल रखा जाएगा तो वहीं ऐसी कार्यशैली को भी निर्मित किया जाएगा जिससे पशुओं की अच्छी नस्ल, देखरेख और पशु उपचार की विभिनन जानकारी पशु स्वामियों को भी दी जाए ताकि वह इनका उपयोग स्वयं के पशुओं के लिए कर सके। इस गौशाला के शुभारंभ होने के साथ ही मगरौनी और आसपास के क्षेत्र के अंतर्गत आवारा मवेशियों को यहां स्थान मिलेगा तो वहीं इस तरह की गौ शालाओं को और खोलने पर भी विचार किया जाएगा। इसके पूर्व पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू द्वारा भी पिछोर क्षेत्र के प्राचीन स्थल गोलाकोट में भी गौशाला खोलने को लेकर अवलोकन किया गया और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। 

No comments:

Post a Comment