Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, November 1, 2019

यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में 4 को कमलनाथ सरकार के खिलाफ होगा किसान आक्रोश आंदोलन एवं धरना

2 व 3 नवंबर को किसान मोर्चा जिले की सभी मंडियों में जन जागरण अभियान 
शिवपुरी। प्रदेश भर के किसान बदहाल हैं, लेकिन प्रदेश सरकार को कतई उनकी चिंता नहीं है। बारिश से बर्बाद हुई फसलों का तत्काल मुआवजा दिया जाना चाहिए था, नहीं मिला। बिजली का बिल आधा करने की बात कही थी, लेकिन किसानों के बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आगामी 4 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। आंदोलन की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय पर आज जिला बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु जेमिनी काका, रामस्वरूप रिझारी, नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विरथरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि कमलनाथ सरकार की किसान कर्जमाफी के झूठे वादे का भी शिकार हुए हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि किसानों की उपेक्षा के खिलाफ पार्टी 4 नवंबर को किसान आक्रोश आंदोलन करेगी जिसमें शिवपुरी जिले में है कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में माधब चोक पर धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें जिले के किसान और पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे तथा बिजली के बढ़े हुए बिलों की होली भी जलाई जायेगी। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू विरथरे ने कहा कि किसान आक्रोश आंदोलन की तैयारियों को लेकर किसान मोर्चा द्वारा 2 व 3 तारीख को जिले की सभी मंडियों में किसानों के बीच पहुंचकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा जिसमें किसानों के साथ धोखा कर रही कांग्रेस सरकार के बारे में बता कर 4 तारीख को होने वाले किसान आंदोलन में सभी किसान भाइयों को भी साथ लेकर यह आंदोलन करेंगे। बैठक में रामेश्वर बिंदल, हेमंत ओझा, धनपाल यादव, डॉ राकेश राठौर, अमित भार्गव, अनुराग अष्ठाना, गगन खटीक, प्रभात मिश्रा, बीनू शर्मा, लक्ष्मी जाटव, नीलम बघेल, केपी परमार, विपुल जैमिनी, हरिओम काका, पंकज शर्मा, अरुण पंडित, गब्बर परिहार, जसवंत राजक, सुरेंद्र रजक, गिर्राज शर्मा, आशुतोष शर्मा, डॉ विजय खन्ना, अमित पटेल, जयदीप कुशवाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment