Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, November 24, 2019

जानकी सेना संगठन का 275वां सुन्दरकाण्ड हुआ संपन्न

शिवपुरी। लगातार 4 वर्षों से निरंतर जारी जानकी सेना संगठन की सुंदरकांड की श्रंखला अनवरत चल रही है। बीते शनिवार को जानकी सेना संगठन का 275वां सुंदरकांड छत्री रोड वेलकम सेंटर शिवपुरी में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जानकी सेना के सदस्यों ने यहां पौधारोपण भी किया साथ ही अन्नकूट की भोजन प्रसादी का भी आनंद लिया। आयोजन में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जानकी सेना संगठन के 275वें भव्य आयोजन को शनिवार 23 नवम्बर को  जितेंद्र समाधिया (एडवोकेट) के संयोजन में वेलकम सेंटर छत्री रोड पर बड़े ही भव्यता के साथ सम्पन्न किया गया। वहीं आयोजन के दौरान अन्नकूट भंडारा भी संपन्न हुआ। यहीं संगठन से जुड़े नए सदस्य ओमप्रकाश भार्गव, चिमनलाल सोनी, हेमंत श्रीवास्तव, कक्कू भाई, शशांक चौहान, लोकेश दीक्षित आदि ने जानकी सेना में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। नये सदस्यों का संगठन में हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। साथ ही भव्य आयोजन के लिए एड. जितेंद्र समाधिया को धन्यवाद दिया गया। विदित हो कि जानकी सेना संगठन की स्थापना पिछले 4 वर्षों पूर्व की गई थी। स्थापना के बाद से ही सुंदर कांडों का सिलसिला निर्धारित स्थानों परभक्तों के यहां शुरू किया गया था। संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 4 वर्षों से प्रति शनिवार संगठन के आयोजन निर्धारित स्थानों पर संपन्न होते हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर शनिवार इसका आयोजन भव्यता के साथ किया जाता है। साथ ही इस आयोजन के साथ इस धार्मिक यज्ञ में लोगों से निशुल्क जोडऩे की अपील भी की जाती है। नतीजतन चंद लोगों के साथ शुरू किया गया यह संगठन आज 15 सौ से अधिक संख्या वाला संगठन हो चुका है। जिसमें सुंदरकांड के इच्छुक लोगों की तिथियां कई महीनों बाद ही निर्धारित हो पाती है। यह संगठन पूरी तरह से धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित है।

No comments:

Post a Comment