Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, October 12, 2019

ईस्टर्न हाईटस स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

शिवपुरी- शहर के एबी रोड़ स्थित ईस्टर्न हाईट्स पब्लिक स्कूल के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यालय के विधाथियों द्वारा विभिन्न विषयों पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कियें सभी प्रोजेक्टस को श्रखंलाबद्व स्थापित किया गया एवं उनके महत्व को भी दर्शाया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान के महत्व एवं पर्यावरण संबंधी जागरूकता लाना है। विद्यालय के अभिभावको द्वारा इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में सभी विधार्थीयों ने अपने-अपने विषयों के अनुसार प्रोजेक्ट तैयार किये एवं स्कूल प्रबंधन को प्रदर्शनी हेतु जमा कराऐ। इस विज्ञान प्रदर्शनी के लिये गजेन्द्र सक्सेना भौतिकी विज्ञान के प्रोफेसर पी.जी. कॉलेज शिवपुरी एवं डॉ.एस.के. कुमरा शिवपुरी विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलत हुऐ। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीलम अरोरा द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से दी गयी। स्कूल की प्राचार्या द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट विज्ञान प्रदर्शनी को देखते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-2 विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक चिकित्सा जॉच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण किये गये जैसे नेत्र रोग, दंत रोग एवं पोषण आहार संबंधी कमियों की जॉच भी की गयी। इस तरह का आयोजन विधालय प्रबंधन द्वारा समय-2 पर विद्यार्थीयों के हित में किया जाता है। 
इस अवसर पर इन प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया
1. अंश जैन एवं ग्रुप (रैन वाटर अर्लाम)
2. नेहल भसीन   (फायर अर्लाम )
3. पार्थ एवं ग्रुप  (सेंसर टैप )
4. यश गोयल एवं ग्रुप  ( फ्रेक्शनल डिस्ट्रीलेशन )
5. पलाश एवं चिराग   (स्ट्रीट लाइट सिस्टम )
6. र्कािर्तक एवं काव्या (लाइट सेंसर डिवाईस )

No comments:

Post a Comment