Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, October 9, 2019

गांधी के विचारों से मोदी करेंगे भारत को विश्व गुरू बनाने का सपना पूरा: सांसद विवेक शेजवलकर

गांधी संकल्या यात्रा के दौरान सांसद ने किया आमजन को संबोधितशिवपुरी। गांधी के विचारों को साकार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने के संकल्प के साथ खड़े हुए हैं। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर हमें उनके विचारों को साकार करने की जरूरत है ताकि भारत विश्व गुरू बन सके। यह बात महात्मा गांधी पदयात्रा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा करैरा विधानसभा में आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के दौरान सांसद विवेक शेजवलकर  ने संबोधित करते हुए कही। देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में निकाली जा रही गांधी पदयात्रा के क्रम में सांसद विवेक शेजवलकर ने करैरा के ग्राम दिनारा दबरा डामरोनए कालू डॉन भाड़ बैशोरा कला कुचलोन छितिपुर में भी पदयात्रा की एवं आमजन व किसान के बीच पहुंचकर स्वच्छता वृक्षारोपण जल संरक्षण सिंगल यूज़ प्लास्टिक को रोकने आदि के संबंध में जानकारी देते हुए संकल्प दिलाया।
पदयात्रा के लोकसभा प्रभारी श्री कौशल शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि भारत में एक नहीं अनेकों महापुरुषों ने जन्म लियाए इन महापुरुषों पर पूरा विश्व नतमस्तक होता है। इंसान जन्म से नहीं कर्म से महान होता हैएजिन्में महात्मा गांधीए लाल बहादुर शास्त्री और बल्लभ भाई पटेल हुए। यात्रा के दौरान किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक श्री रणवीर सिंह रावत ने कहा कि गांधी जी के विचारों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में इच्छा जाहिर कि थी कि एक यात्रा निकाली जाए। इसी आशय को लेकर भारतीय जनतापार्टी द्वारा गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी की सोच जन भागीदारी से कार्य करने की थी। तथा उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाते हुए नरेन्द्र मोदी ने अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जो पहले कोई सरकार नहीं चला सकी। इन्हीं में स्वच्छता अभियानए पर्यावरण उत्थानएनशा मुक्ति शामिल हैं। यह कार्य केबल सरकार नहीं कर सकतीए इसमें जन भागीदारी आवश्यक है। इस बीच यात्रा के दौरान भाजपा पदाधिकारीएकार्यकर्ताओं के द्वारा रास्ते में पड़े कचरेए प्लास्टिक की वस्तुओं को एकत्रित कर कचरा वाहन में डाला गया। इस यात्रा के दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ साथ आमजन क्षेत्रवासियों ने भी स्वच्छता का संदेश दिया
पालीथिन, प्लास्टिक बंद कर थैला अपनाने का दिया संदेशगांधी संकल्प यात्रा के दौरान नागरिकों को पालीथिन और प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताते हुए कपड़े का थैला अपनाने का संदेश दिया गया।गांव में पौधा.रोपण ए स्वच्छता संदेश के साथ गाय के संरक्षण और गोबर की खाद्य से खेती करने का संकल्प लोगों को दिलाया गया।
किसान के खेत में पहुंचकर सांसद ने बारिश से हुए नुकसान को भी देखासांसद विवेक शेजवलकर एवं भाजपा के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष ने अत्यधिक बारिश के कारण खराब हुई फसलों के लिए सांसद ने कृषक के खेत में पहुंचकर उनकी फसलों का भी मुआयना किया और तत्काल अधिकारियों से चर्चा कर उनके नुकसान का सर्वे करने के लिए निर्देश दिए। इस पदयात्रा के अवसर पर यात्रा के संसदीय संयोजक कौशल शर्मा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी जिला महामंत्री एवं यात्रा संयोजक राजकुमार खटीक पूर्व विधायक रमेश खटीक राजू बाथम, सुनील गुप्ता, जय प्रकाश सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, बी के गुप्ता एडवोकेट, धनीराम यादव, डॉ अरविंद बेडऱ, नफीस खान, देवेंद्र वेमट, शिवसिंह यादव, रामगोपाल चौधरी, हेमन्त शर्मा, मुकेश खटीक, मनोज शर्मा आदि पदाधिकारी एवं सेैकड़ो कार्यकर्ता साथ रहे।

No comments:

Post a Comment