Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, October 21, 2019

होटल वनस्थली पर जय जगत पदयात्रा का कंबल भेंट कर किया स्वागत

शिवपुरी-गत दिवस शिवपुरी नगर में सद्भावना को लेकर आई जय जगत जय किसान पदयात्रा का वनस्थली होटल पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यहां यात्रा में शामिल सभी यात्रिजनों को जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष की ओर से कंबल भेंट कर उनकी आगवानी की गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी, मदन देशबारी, राजेश बिहारी पाठक, वीरेंद्र खटीक, अजय अरोरा, संदीप जाट आदि सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। नगर प्रवेश के बाद जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी तो आगे चलकर एबी रोड़ स्थित होटल वनस्थली पर इस गांधी वैश्विक यात्रा का भव्य स्वागत कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा अपने सहयोगी कांग्रेसजनों के साथ मिलकर किया गया। यह यात्रा विश्व शांति और न्याय के लिए 12 दे
शों में की जाने वाली वैश्विक गांधी यात्रा का संदेश पहुंचाना है। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में वनस्थली पर हुए स्वागत में यात्रियों को जलपान के अलावा उनका हार फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें कम्बल भी भेंट किए गए।

No comments:

Post a Comment