Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Friday, October 25, 2019

बर्तन खरीदी के साथ उत्साह से मना धनतेरस

शिवपुरी-पांच दिवसीय दीप पर्व दीपावली की रंगारंग शुरूआत आज धनतेरस से हुई। धनतेरस पर बर्तनों का कारोबार भी जमकर चलता है। जिसके लिए शहर में कई  बर्तनों की दुकानें लगाई गईं हैं जिनमें प्रमुख रूप से धर्मेंद्र बर्तन और पण्डित बर्तन वाले की दुकानों पर एक से बढकर एक स्टील और अन्य धातुओं के बर्तनों की रेंज रखी गई है। धर्मेंद्र बर्तन के संचालक धर्मेंद्र का कहना है कि इस बार उनका व्यापार कुछ ठीक  ठाक रहेगा। जिसका कारण सोने की बड़ी हुईं कीमतें हैं। धनतेरस पर अधिकतर लोग सोने चांदी के आभूषण खरीदते हैं, लेकिन कीमत  बढऩे के कारण आभूषणों की बिक्री कम हो रही है। ऐसी स्थिति में लोग घरों के  दैनिक उपयोग के लिए बर्तनों की खरीददारी के लिए आ रहे हैं। पण्डित बर्तन के संचालक मुकेश वशिष्ठ का कहना है कि उनकी दुकान पर सभी रेंज के बर्तन उपलब्ध हैं ओर नई नई वैराटियां भी उनके पास हैं। आज धनतेरस पर होने वाला उनके बर्तनों का व्यापार काफी अच्छा चलने की उम्मीद है। दीप पर्व दीपावली की शुरूआत आज भले ही धनतेरस से हुई लेकिन इसके साथ ही छोटी दीपावली, महालक्ष्मी पूजन बड़ी दीवाली, गोवर्धन, भाईदूज यह सभी त्यौहार भी प्रेम व सद्भाव की मिसाल है। 
सोने की कीमत बढऩे से व्यापार पर पड़ा असर 
स्वर्णकार सर्राफा  एसोसिएशन के नितिन सोनी (नीटू) एवं  शिवम ज्वैलर्स के संचालक मनीष सोनी व नबाव सर्राफ के संचालक तेजमल सांखला का कहना है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में सोने चांदी का कारोबार 30 प्रतिशत से अधिक गिरने के  आसार प्रतीत हो रहे हैं। जिसका मुख्य कारण सोने चांदी की कीमत में आई उछाल है। पिछले साल धनतेरस पर जेवराती सोने की कीमत 30 हजार 500 रूपए प्रति 10 ग्राम थी जबकि चांदी की कीमत 37 हजार रूपए प्रति किलो थी। इस बार जेवराती  सोने की  कीमत में 8 हजार रूपए प्रति 10  ग्राम और चांदी की कीमत में 10 हजार 500 रूपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है जिस कारण लोग सोना चांदी खरीदने के आभूषण खरीदने के स्थान पर छोटे छोटे आइटम खरीद रहे हैं। 
ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर वर्षा धन
धनतेरस पर सर्वाधिक व्यापार का अनुमान ऑटोमोबाइल क्षेत्र में लगाया गया है। इस क्षेत्र में ट्रेक्टर, कार और बाइकों की बिक्री का अनुमान 6 करोड़ से अधिक का लगाया गया है जो सभी सेक्टरों की बिक्री का 45 प्रतिशत के लगभग व्यवसाय है। शहर में टीव्हीएस बंडर बाइक शोरूम, हीरो शोरूम पर सर्वाधिक भीड़ देखी जा रही है। टीव्हीएस बंडर बाइक शोरूम पर 1 हजार गाडियों का स्टॉक रखा हुआ है। जबकि हीरो शोरूम पर भी बाइकों का स्टॉक  रखा गया है। इस सेक्टर से जुड़े टीव्हीएस बंडर बाइक शोरूम के संचालक तरूण शिवहरे का कहना है कि कल तक उनकी 125 से अधिक बाइकों की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी और आज सुबह से उनके शोरूम पर खरीददारों का हुजूम लगा हुआ है। उन्हें आशा है कि शाम होते होते उनकी 135 बाइकें बिक जाएंगी। हीरो बाइक, होण्डा व अन्य बाइक कंपनियों की 250 से अधिक बाइकें बिकने का अनुमान है। जिससे यह कारोबार सवा 2 करोड़ से भी ऊपर पहुंचने का अनुमान है।

No comments:

Post a Comment