Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, September 18, 2019

पशुपालन मंत्री श्री यादव ने नवीन गौशालाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

गौशालाओं का निर्माण कार्य नवम्बर माह के अंत तक पूर्ण करें
शिवपुरी-प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने शिवपुरी जिले में नवीन निर्माण गौशालाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत नवीन 30 गौशालाओं का निर्माण कार्य नवम्बर 2019 के अंत तक पूर्ण करें। जिससे दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में निराश्रित गौवंश को इन गौशालाओं में रखा जा सके। प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मं
त्री लाखन सिंह यादव ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में नवीन निर्माण गौशालों की प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, विधायक करैरा जसवंत जाटव, विधायक पोहरी सुरेश राठखेड़ा, नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, पशुपालन विभाग के संचालक डॉ.आर.केण्रोकड़े, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ.अशोक सिंह तोमर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार के बचन पत्र में निराश्रित गौवंश के संधारण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश में 1 हजार गौशालाए खोली जा रही है। प्रदेश में 300 गौशालाओं को स्मार्ट एवं हाईटेक भी बनाया जाएगा। इन गौशालाओं के बनने से प्रदेश में डे? वर्ष के अंदर कोई भी निराश्रित गौवंश सड़कों एवं खेतों पर विचरण करते हुए नहीं मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2012 की पशु संगणना के आधार पर 7 लाख से अधिक गौवंश थाए जो अब बढ़कर 10 लाख हो गया है।
नवम्बर माह में गौशालाओ का निर्माण कार्य पूर्ण करने वाली पंचायतें होंगी पुरस्कृतपशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने बताया कि जिले में 30 गौशालाए स्वीकृत की गई है। जिसमें से 22 गौशालाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है और 08 गौशालाओं का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाकर यह सभी गौशालाए नवम्बर 2019 के अंत तक पूर्ण कर ली जाए। जिससे इन गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को रखने की व्यवस्था की जा सके। गौशालाओं के निर्माण में राशि की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि गौशालाओं का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर युद्ध स्तर पर हर हाल में नवम्बर माह में पूर्ण करें। नवम्बर माह में गौशालाओं को पूर्ण करने वाले सरपंच एवं अधिकारियों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय कर उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। श्री यादव ने जिले में 22 गौशालाओं में संचालित निर्माण कार्य की 60 प्रतिशत प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम चरण के दौरान जो 30 गौशालाए ली गई है। उनके पूर्ण होने पर द्वितीय चरण में नवीन गौशालाए भी ली जाएगी। इसके लिए अभी से स्थान चिंहित करें। बैठक में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने बताया कि जिले में स्वीकृत नवीन 30 गौशालाओं में से 22 गौशालाओं का निर्माण कार्य शुरू होकर 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष 8 गौशालाओं का निर्माण कार्य एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा।  बैठक के शुरू में उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ.एम.के.तमौरी ने बताया कि जिले में वर्ष 2012 की पशु संगणना के आधार पर 25 हजार 606 गौवंश था। जो 2019 की पशु संगणना अनुसार अब बढ़कर 51 हजार 254 हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 गौशालाओं में 1464 पशु रखे गए है।

पशुपालन मंत्री ने पशु आहार संयंत्र पहुंचकर देखी पशु आहार निर्माण की प्रक्रियाशिवपुरी-प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री लाखन सिंह यादव ने विश्व बैंक वित्त पोषित ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित द्वारा शिवपुरी में संचालित पशु आहार संयंत्र का निरीक्षण कर संयंत्र में बनाए जा रहे सुदाना पशु आहार की प्रक्रिया को बारीकी से देखा एवं संबंधित अधिकारियों से जानकारी भी ली। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, विधायक पोहरी सुरेश राठखेड़ा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, पशुपालन विभाग के संचालक डॉ.आर.के., संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ.अशोक सिंह तोमर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर सहकारी दुग्ध संघ डॉ.एम.एल.त्यागी, पशु आहार संयंत्र प्रभारी एम.के.धाकड़, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, उपसंचालक पशु डॉ.एम.के.तमौरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
पशु आहार संयंत्र प्रभारी एम.के.धाकड़ ने इस दौरान बताया गया कि विश्व बैंक के सहयोग से जनवरी 2017 में पशु आहार संयंत्र की स्थापना की गई थी। शुरू में 300 टन पशु आहार का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि संयंत्र के माध्यम से 100 मैट्रिक टन प्रतिदिन और 2500 मैट्रिक टन प्रतिमाह स्वचलित मशीनों द्वारा निर्माण किया जा रहा है। निर्मित पशु आहार की गुणवत्ता की जांच के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशाला भी स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि पशु आहार संयंत्र से ग्वालियर.चंबल संभाग के जिलों के साथ.साथ मण्प्रण् के उज्जैन एवं राजगढ़ एवं राजस्थान के कोटा,बूंदी में भी विक्रय किया जा रहा है। प्रत्येक पशु आहार के बैग का वजन 50 किलों है। पशुपालन मंत्री ने इस दौरान ग्वालियर सहकारी संघ मर्यादित द्वारा संचालित दुग्ध शीत केन्द्र का भी निरीक्षण किया। संयंत्र द्वारा प्रतिदिन लगभग 3 हजार लीटर दूध संकलित किया जा रहा है।  

पशुपालन मंत्री श्री यादव ने लुधावली गौशाला का किया निरीक्षणशिवपुरी-प्रदेश के पशुपालनए मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने जिला मुख्यालय पर स्थित लुधावली गौशाला का निरीक्षण कर गौवंश के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गौवंश के लिए सेड बनाने के भी निर्देश दिए। श्री यादव ने गौशाला प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए गायों को हरा चारा भी खिलाया। उन्होंने गौवंश का किए गए टैगिंग के संबंध में भी चर्चा कर जानकारी ली।

No comments:

Post a Comment