Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, September 30, 2019

राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन की बैठक हुई सम्पन्न

कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करे राज्य सरकारशिवपुरी- म.प्र. के कर्मचारियों को बंद पड़ी पुरानी पेंशन योजना पुन: बहाल कराने के लिये अब राज्य के कर्मचारी एकजुट होने लगे हैं। तात्कालीन केन्द्र सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बंद कर नवीन पेंशन योजना लागू की गई थी। जिसमें तमाम खांमियां होने के कारण अव कर्मचारी मध्य प्रदेश सरकार से पुन: पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग करने लगे हैं। कर्मचारियों का मानना है कि अब राज्य सरकार चाहे तो अपने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दे सकती है।
राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन के जिला संयोजक राजकुमार सरैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन की जिला स्तरीय बैठक गत दिवस होटल बनस्थली में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष वन्दना शर्मा, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह रघुुवंशी, अरविन्द सरैया की उपस्थिती में सम्पन्न हुई। संगठन के विपिन पचौरी ने आगे की जानकारी में बताया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान के नेत्रत्व एवं मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना पुन: बहाल कराने के लिये आंदोलन चलाया जा रहा है। शीघ्र ही शिवपुरी में संगठन के विस्तार के लिये पदाधिकारियों का निर्वाचन कराया जाना है। यह निर्वाचन राज्य कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राकेश नायक की उपस्थिति में आयोजित होगा। निर्वाचन की पूर्व तैयारी एवं आगामी आंदोलन की रणनीति के लिये बैठक आहूत हुई। जिसमें कर्मचारियों ने बड़चड़ कर हिस्सा लिया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदीप अवस्थी, भूपेन्द्र रघुवंशी, महावीर मुदगल, तारिक मोहम्मद सिद्दीकी, रिहाना सिद्दीकी, शबनम अली, शोभा नामदेव, रोमेश गुर्जर, राघवेन्द्र रघुवंशी, प्रदीप नरवरिया, रवि चौधरी, हाकिम सिंह यादव, सोनू रघुवंशी, राजेश खत्री, ब्रजकिशोर उपाध्याय, बजलाल आदिवासी, श्रीनिवास जाटव, देवेन्द्र उचारिया, सुरेन्द्र राजपूत, श्याम सुन्दर शर्मा, बल्लभ आदिवासी, महेन्द्र वर्मा, भूपेन्द्र माहौर, श्रीराम अहिरवार, समरन कुमार यादव,सुल्तान सिंह बघेल, संजय कुमार जैन, अशोक सिंह, फिरोज बेग मिर्जा, सुन्दरलाल लोधी, शकील अहमद खांन, फिरोज खांन, आमिर सिद्ीकी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment