Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, September 3, 2019

सिंधिया को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कांग्रेसजन हुए लामबंद्ध, सोनिया गांधी को लिखी शिकायती चिठ्ठी

शिवपुरी- मप्र कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाए जाने को लेकर कांग्रेसजन लामबंद्ध हो गए है। अब तो कांग्रेसजनों ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को भी पत्र लिखकर अपनी पीड़ा बताई है और पत्र में श्री सिंधिया को मप्र की कमान सौंपने की गुहार लगाई है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा व पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि जिस नेता ने प्रतिज्ञा कर कांग्रेस की मध्यप्रदेश में सरकार बनाई उसी नेता के प्रति कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व यह फैसला नहीं ले पा रहा कि मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया जाए जबकि मध्य प्रदेश के हर मजदूर किसान, व्यापारी, युवा, महिलाएं सब समझ रहे हैं और सबको पता है कि मध्यप्रदेश में जो कांग्रेस की सरकार बनी है वह श्रीमंत सिंधिया की दम पर बनी है आज कांग्रेस  के प्रति आम जनता का भरोसा उठता हुआ दिखाई दे रहा है जब भी आम जनता से बात करें तो उनका जवाब यही होता है की जब मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव हुए थे तब कांग्रेस ने श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराज को आगे कर चुनाव लड़ा था और महाराज ने भी दिन रात  एक करके पसीना बहा कर जी तोड़ मेहनत की तब यह कांग्रेस की सरकार बनी है। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से कहना चाहते है कि मध्यप्रदेश में आप जिन नेताओं के कहने से महाराज श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान नहीं देना चाहती है उन्ही की वजह से 15 साल कांग्रेस को सत्ता से दूर रही है आज फिर कांग्रेस उसी दौर से गुजर रही है प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला आगे टालना कांग्रेस के लिए सही नहीं है आज की परिस्थिति में मध्य प्रदेश का कार्यकर्ता हताश और बेसहारा हो गया है। इसलिए अविलंब रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मप्र कंाग्रेस की कमान सौंपी जाकर उन्हें प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर देना चाहिए अन्यथा संपूर्ण मप्र में कांग्रेस में बिखराव पैदा होगा और कार्यकर्ता अपना विरोध विभिन्न रूपों में करने को मजबूर होगा।  

No comments:

Post a Comment