Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, August 20, 2019

विभिन्न विषयों को लेकर भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

जैविक खेती पर दिया जोर, रक्तदान, गौपूजन एवं स्वच्छता को लेकर किया जागरूक 
शिवपुरी-भारतीय किसान संघ द्वारा विभिन्न विषयों को लेकर गत दिवस तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन स्थानीय बिनेगा आश्रम शिवपुरी पर किया गया। यहां अभ्यास वर्ग में भारतीय किसान संघ को संबोधित करने एवं जैविक खेती को लेकर विशेष प्रशिक्षण इस अभ्यास वर्ग में प्रदान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़)संघठन मंत्री महेश चौधरी एवं मध्यप्रदेश जैविक प्रमुख प्रकाश रघुवंशी, प्रान्त सह महामंत्री पवन शर्मा, प्रांत मंत्री शिवनंदन एवं कार्यक्रम आयोजक कल्याण सिंह यादव बंटी (जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ) एवं जिला के सभी किसान संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय किसान संघके इस तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में एक ओर जहां जैविक खेती पर विशेष जोर दिया गया तो वहीं किसान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों से आह्वान भी किया गया कि वह जैविक खेती को लेकर ग्रामीणों व किसानां को जागरूक करें और जैविक खेती को अपनाऐं। इसके अलावा इस तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग में नशामुक्त मानव, जहर मुक्त खेती पर भी विशेष चर्चा हुई एवं आगमी माह में भारतीय किसान संघ द्वारा रक्तदान, गौपूजन व स्वच्छता अभियान को लेकर भी विशेष चर्चा की गई ताकि यह आयोजन जन सामानयके बीच भारतीय किसान संघ की सेवा गतिविधि के रूप में सामने आए। इस अवसर अभ्यास वर्ग समापन के दौरान सभी किसानों की स्मृतियां कार्यक्रम में सहेजी जाए इसे लेकर वृहद वक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी बिनेगा आश्रम में किया गया जहां विभिन्न प्रजातियों के पौधों को बिनेगा आश्रम परिसर में रोपा गया। यहां बता दें कि भारतीय किसान संघ जिला शिबपुरी का तीन दिवसीय जिला अभ्यास वर्गए 17, 18 एवं 19 अगस्त को विनेगा आश्रम शिबपुरी पर आयोजित हुआ जिसका गत दिवस विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधि कर समापन किया गया। 

No comments:

Post a Comment