Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, August 6, 2019

हॉकी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता

शिवपुरी- हॉकी के खेल को बढ़ावा देने और इस खेल के प्रति बच्चों में रूचि पैदा करने के लिए हॉकी कोच आदर्श परिहार द्वारा बच्चों के लिए हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रीम शिवपुरी के संस्थापक आदर्श परिहार का मानना है कि इससे हॉकी खेल को बढ़ावा मिलेगा और बच्चों का हॉकी खेल के प्रति लगाव और अधिक बढ़ेगा। यह इसे देखकर पता चलता है कि अभी हाल ही में हुए हॉकी टूर्नामेंट के समापन को देख कर इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अथक मेहनत कर अपने परिश्रम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इस खेल को और आगे बढ़ाने के लिए ही इसमें अधिक से अधिक शिवपुरी शहर के बच्चों की भागीदारी करने के लिए ड्रीम शिवपुरी के  द्वारार समय-समय पर हॉकी की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी ताकि अन्य हॉकी खेल प्रतिभाऐं निकलकर सामने आ सके। यहां बताना होगा कि इस ड्रीम शिवपुरी के संस्थापक आदर्श परिहार और छत्रपति शाहूजी महाराज अकैडमी के सचिव राहुल नरवरिया, कोच पवन  शाक्य द्वारा पोलो ग्राउंड शाम के समय हॉकी खेल प्रेमी बच्चों को नि:शुल्क परीक्षण दिया जाएगा और साथ ही साल में हॉकी के टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment