Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, August 20, 2019

सद्भावना की अमिट पहचान थे स्व.राजीव गांधी : जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव

जिला कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई स्व.राजीव गांधी जयंती 
शिवपुरी- भारत के प्रथम युवा प्रधानमंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले स्व.राजीव गांधी की 75वीं जयंती को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर अपने श्रद्धाभाव प्रकट करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री के रूप में पहचाने जाते रहे है और जिन्हें भारत के भीतर सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय अखंडता का प्रचार करने की कोशिश की और उन्हें दुनिया के सद्भावना राजदूत के रूप में जाना जाता था युवा होने के नाते, उनकी विचार प्रक्रिया आधुनिक थी और वह कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं के माध्यम से एक विकसित राष्ट्र का सपना देखते थे आज के दिन कई लोग हमारे समाज के सुधार के लिए योगदान करते हैं और राजीव गांधी के सपनों (विजन)का सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने व्यक्तित्व के साथ.साथ अपने प्रेरणादायक शब्दों से कई लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचारों के माध्यम से स्व.राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस पर आयोजित स्व.राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सद्भावना दिवस समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के साथ सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, रामकुमार यादव, महेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र टेडिय़ा, राजेशबिहारी पाठक, प्रदीप शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, कपिल भार्गव, योगेन्द्र यादव, भगवान ङ्क्षसह, अनिल उत्साही, रामकुमार दांगी, शंकर खटीक, श्रीमती राजकुमारी जोशी, जसराम धाकड़ सहित सभी कार्यकर्ताजन मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने स्व.राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

No comments:

Post a Comment