Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Monday, August 5, 2019

प्रत्येक मंडल में 1300 नए सदस्य जोड़कर 20 हजार के लक्ष्य को पूरा करेगा पिछड़ा वर्ग मोर्चा: धनपाल यादव

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 56 जिलों में नए सदस्यों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। सदस्यता अभियान के प्रभारी और सह प्रभारी उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। जिस गति से सदस्यता अभियान का काम चल रहा है, उसे देखते हुए लगता है कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा  अपना लक्ष्य जल्द पूरा कर लेगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की 51 फीसदी आबादी के बीच काम कर रहा मोर्चा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत 93 जातियों और करीब 275 उपजातियों को रखा गया है। इन जातियों तथा उपजातियों के लोगों की संख्या प्रदेश की कुल जनसंख्या का 51.9 प्रतिशत है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा इन्हीं लोगों के बीच सदस्यता अभियान चला रहा है और इस वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहा है। श्री यादव ने बताया कि मोर्चा का प्रत्येक मंडल में 1300 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है और इस तरह हम जिले में 20000 के लक्ष्य से आगे निकल जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब पैनलिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा सुरेंद्र शर्मा ओम प्रकाश खटीक प्रहलाद भारती राजू बाथम अशोक खंडेलवाल तेजमल सांखला ओम प्रकाश शर्मा गुरु रामस्वरुप रिझारी डॉ राकेश राठौर अमित भार्गव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष जयदीप कुशवाह, नवनीत सेन नरोत्तम रावत प्रभात मिश्रा महामंत्री आकाश राठौर सुशील वर्मा रानू रायजादा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment